भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। रक्तदान करने वालों में नामित सभासद सूर्य प्रताप सिंह, महामंत्री मिथलेश मिश्रा, आईटी संयोजक सुमित सक्सेना, मोहित जग्गी, स्पर्श सिंह, जगत अवस्थी, गौरव श्रीवास्तव, प्रेम सिंह और अमित गुप्ता शामिल थे। अभियान के विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सह संयोजक रविंद्र कटियार ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.