मधुबनी, अगस्त 17 -- मधेपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के कथित अपमान के विरोध में भाजपा संगठनात्मक जिला झंझारपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा मधेपुर बाजार के संगत चौक पर रविवार देर शाम लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर भाजपा के वरीय नेता सह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय सह प्रभारी दिलीप मश्रि ने कहा कि ह्यवन्दे मातरमह्ण केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की प्रेरणा का प्रतीक है। इसके प्रति किसी भी प्रकार का अनादर करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान सर्वोपरि है। यह भी पढ़ें- Ara News: भाजयुमो का सोनिया गांधी और राहुल...