बोकारो, मई 18 -- पेटरवार। पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय के पास सोमवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का पेटरवार आगमन पर पेटरवार के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। वे गोमिया के पूर्व विधायक स्व माधव लाल सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए साड़म जाने के दौरान कुछ समय के लिए पेटरवार में रुके थे। उन्होंने छत्रु राम महतो चौक पर अविभाजित बिहार के पूर्व वित्त राज्यमंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो की लगी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सच को सच कहने वाले नेता थे माधव लाल : बाबूलाल यह भी पढ़ें- नवयुवक संघ मठ टोला की ओर से माधव बाबू को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की ...