अमरोहा, जून 1 -- गजरौला। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार गजरौला से गुजरे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडी धनौरा मार्ग पर शुक्ल भवन पर भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए व कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...