भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर परिसर के आसपास की सफाई, हटवाया अतिक्रमण
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रसं। दुर्गा पूजा उत्सव के लिए मिंटो ब्रिज ट्रैफिक सिग्नल के पास श्री काली मंदिर परिसर में शनिवार को दिल्ली भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्वच्छता अभियान संयोजक राजेश भाटिया, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता और पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और निगम कर्मियों की टीम ने मंदिर केआसपास फैले अतिक्रमण और गंदगी को साफ किया। भाटिया ने बताया कि अभियान में श्रमदान कर लगभग 15 ट्रक कूड़ा-मलबा और अवैध पार्किंग में खड़ी करीब 50 गाड़ियों को हटवाया। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, राऊज एवेन्यू और माता सुंदरी रोड संवेदनशील क्षेत्र है। इसके बावजूद पूरा क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है। निगम को इसे अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.