दुमका, मई 22 -- शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा एवं विद्युत वरण मंडल के संयुक्त नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं, सरकार की वादाखिलाफी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है हेमंत सरकार : जिलाध्यक्षकिसानों की स्थिति मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा ने कहा कि आज राज्य का किसान बदहाल स्थिति में जीवन जीने को मजबूर है। किसानों को उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, खाद-बीज की किल्लत बनी हुई है तथा कृषि ऋण से जुड़ी समस्या...