खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया विधानसभा अंतर्गत बेला मंडल के लाभगांव स्थित पंचायत सरकार भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत सोमवार को प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भदास मंडल अध्यक्ष नीतीश पटेल व मंच संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रशिक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रो. अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय उप...