अररिया, मार्च 22 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया प्रखंड के रामपुर कोडरकट्टी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत वाजपेयी नगर व दीनदयाल नगर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई।इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में कनक लता झा,विकाश भगत,सुष्मिता ठाकुर, सुमित ठाकुर,पवन मिश्रा, नीरज कुमार झा व गंगा ऋषिदेव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा व कार्यशैली पर विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा शामिल थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामपुर कदरकट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने व जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।प्रश...