गिरडीह, अप्रैल 1 -- भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण तिसरी, प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान के तहत तिसरी के बरनवाल धर्मशाला में तिसरी और चंदौरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दो दिनों में सात विषयों पर फोकस करते हुए प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण देने का काम किया गया।पहला दिन यानी सोमवार की शाम प्रशिक्षक सह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय और जिला मंत्री मनोज यादव द्वारा उपस्थित प्रशिक्षु भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास से अवगत कराया गया और संगठन का पाठ पढ़ाया गया। वहीं मंगलवार को ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा सहित पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे और पवन साव द्वारा अलग-अलग विषयों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरा...