हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को भाजपा मंडल मुखानी में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। शुक्रवार को 24 घंटे के इस प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एआई व एसआईआर समेत सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्य वक्ता दर्जाधारी सुरेश भट्ट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी दीपक मेहरा, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानद जोशी, प्रदेश आईटी सहसंयोजक प्रशांत वर्मा, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने भाजपा के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के शासन में हुए विकास कार्यों, पार्टी की दृष्टि, कार्य पद्धति, ...