एटा, मार्च 30 -- भारतीय जनता पार्टी विकासखंड जैथरा क्षेत्र के गांगूपुरा स्थित गजराज सिंह इंटर कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा वरिष्ठ नेता सुशील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित 'एकात्म मानववाद' भाजपा की मूल विचारधारा है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.