विकासनगर, मार्च 9 -- भाजपा की सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, अनुज गुलेरिया, राहुल शर्मा, नवीन रावत, प्रमोद कुमार, दर्शन रावत, प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...