वाराणसी, अप्रैल 14 -- लोहता (वाराणसी)। शिवपुर विस क्षेत्र के लोहता मंडल में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन हुआ। इस सत्र में कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का प्रशिक्षण दिया गया। सत्र के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र रहे। कहा कि महाभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को तकनीकी दक्ष बनाना है। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद रस्तोगी और संचालन मंडलाध्यक्ष ज्ञान पटेल ने किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष सुनील मिश्र, सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक मिश्र, निर्मला सिंह, आरडी यादव, संतोष चौधरी, रविशंकर गुप्त, आनंद मिश्र, चंद्रभूषण, जय मौर्य, राजकुमार पटेल, शुभम भारती उपस्थित रहे । यह भी पढ़ें- महनार में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र...