बिहारशरीफ, मार्च 15 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि संगठन की कार्यपद्धति और विचारधार से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करना संगठन का लक्ष्य है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों की जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के टिप्स दिये गये। अध्यक्षता मनोज कुमार सिन्हा तो संचालक पिंटू कुमार ने किया। शिविर में ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर अरविंद पटेल, सन्नी कुमार पटेल, प्रणव कुमार, अमित शान, अजय सिंह आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.