भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पूरे जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगठन मजबूती के साथ ही सूबे में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प पार्टीजनों ने लेने का काम किया। शहर के मेन रोड मर्यादपट्टी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री सत्यशील गुप्ता गुरु जी ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से लेकर आज तक सर्व समाज के हित में काम किया। जिला उप कोषाध्यक्ष डा. एसके दुबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने शहर से लेकर गांवों में बिना पक्षपात के विकास कार्य कराए। पूर्व की सरकारों में भेदभावपूर्ण विकास कार्य कराया जाता था। इस मौके पर करण पंडित, करन कुमार, लालमिन आदि रहे। उधर, नगर पंचायत नई बाजार में राजीव मोदनवाल की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.