सीवान, मार्च 18 -- सीवान, निज संवाददाता। बिहार में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद सीवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। शहर के जेपी चौक पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और जमकर जश्न मनायाइस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों से माहौल गूंज उठा। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.