बहराइच, अप्रैल 30 -- मोतीपुर, संवाददाता।मिहींपुरवा नगर पंचायत में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुतले फूंके। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर नाराजगी जताते हुए यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत कस्बे के मुख्य बाजार से हुई जहां महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की। इस दौरान आधी आबादी का अपमान नहीं सहेंगे और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करो जैसे नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सरोज पाठक ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से समझौता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली भाजपा जिला मंत्री मिथिलेश मौर्य ने कहा कि महिलाओं के हितों की अ...