पलामू, फरवरी 28 -- भाजपा-कांग्रेस के कार्यालय में सन्नाटा, झामुमो दफ्तर में मौजूद रहे अध्यक्ष मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम चुनाव-2026 की मतगणना जीएलए कॉलेज में ठीक आठ बजे प्रारंभ हो गई। परंतु रूझान काफी विलंब से एक बजे से आना शुरू हुआ। मतगणना केंद्र परिसर और जीएलए कॉलेज गेट पर प्रत्याशियों के समर्थकों और आम जनता की भीड़ के कारण बार-बार जाम लगता रहा। दूसरे तरफ भाजपा कार्यालय में दिन के साढ़े 11 बजे महज एक गार्ड उपस्थित था। कांग्रेस समर्थित पार्टी के जिला कार्यालय में ताला लटका रहा। झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा अपने एक-दो कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठकर मतगणना के रूझान पर नजर बनाए थे। वे अपने कार्यकर्ता और समर्थकों से फोन पर बातें कर रूझान जानने में जुटे हुए थे। मेदिनीनगर शहर के निमियां स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.