गाजीपुर, अप्रैल 17 -- जखनिया। भाजपा मंडल प्रथम के तहत रामपुर बलभद्र और जखनिया शक्ति केंद्र पर बूथ सत्यापन कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत बनती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ समितियों के सदस्यों का सत्यापन कर उनकी कार्यशैली का मूल्यांकन करना है। साथ ही त्रिदेव की भूमिका तय कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तैयार की जा सके। कार्यक्रम में प्रमोद वर्मा, धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, अशोक गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.