बागपत, मई 11 -- बागपत। चांदीनगर के घिटौरा गांव में रविवार को सपा की भाईचारा रैली का आयोजन हुआ। इसमें शिरकत करने पहुंचीं कैराना सासंद इकरा हसन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुलाम बनाना चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर भाजपा को हराने का काम करें। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर भाजपा की महिला नेताओं विरोधियों को घेराभाईचारा रैली का आयोजन घिटौरा गांव में रविवार को दादरी में हुई पीडीए रैली को सफल बनाने पर धन्यवाद सभा और भाईचारा रैली का आयोजन सपा के वरिष्ठ नेता रवि बैसला ने किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि घिटौरा क्षेत्र से लगभग 10 हजार लोग दादरी रैली में पहुंचे थे, जिसके लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैराना से सपा सासंद इकरा ह...