जहानाबाद, मई 5 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भाजपा करपी उत्तरी मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भरत कुमार यादव ने की। बैठक के दौरान बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी का जनाधार कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी रामाशीष दास ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.