गिरडीह, अप्रैल 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गिरिडीह ग्रामीण जिला भाजपा कमेटी में बगोदर के दो भाजपाइयों को जगह मिली है। इसमें एक महिला जबकि दूसरा पुरूष कार्यकर्ता शामिल हैं। जिन दो लोगों को जगह मिली है उसमें सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा एवं जिप सदस्य रीता माथुर प्रसाद शामिल हैं। इसमें महेश मिश्रा को महामंत्री जबकि रीता माथुर प्रसाद को मंत्री का पद मिला है। जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा जारी प्रेस बयान में इसका उल्लेख किया गया है। गिरिडीह ग्रामीण जिला कमेटी में जगह मिलने पर महेश मिश्रा एवं रीता माथुर प्रसाद ने खुशी जताई है। कहा है कि पार्टी ने जिस आशा और उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है उसपर हर संभव खरा उतरने की कोशिश रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...