भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
जमशेदपुर, मई 19 -- भाजपा कदमा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। रविवार को कदमा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नियुक्ति प्रक्रिया पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के नए नियम के अनुसार, मंडल अध्यक्ष की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए, लेकिन इस नियम की अनदेखी करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने करीबी व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन के निर्धारित मानकों को दरकिनार कर पक्षपातपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और संगठनात्मक निर्णय पारदर्शिता के साथ लिए जाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मंडल अध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.