आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। सांसद धर्मेंद्र यादव ने फाइनल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के हाथ की कठपुतली बना हुआ है। भाजपा का चुनाव आयोग से गठबंधन हो गया है। जिस चुनाव आयोग की जिम्मेदारी लोकतंत्र को साफ-सुथरा चुनाव कराकर मजबूत करने की थी, वह चुनाव आयोग भाजपा से मिलकर लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। इस वोटर लिस्ट की हमारे बूथ प्रभारी साथी स्क्रीनिंग करेंगे कि कोई वैध नाम तो नहीं कट गया है। इसके बाद उस पर आपत्ति दर्ज कराकर नाम जुड़वाएंगे। समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग और भाजपा के हर षड़यंत्र का मुकाबला करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.