मेरठ, जुलाई 26 -- ​भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार पूरी मजबूती के साथ युवाओं के साथ खड़ी है। युवा भी पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के साथ हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने मेरठ में मीडिया से बातचीत और आयोजित बूथ कमेटी की 'टिफिन बैठक' को संबोधित करते हुए कहीं।​

युवाओं के उत्थान और रोजगार मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के उत्थान और रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं। ​

बूथ कमेटियों की भूमिका बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के गठन में बूथ कमेटियों की भूमिका सबसे महत्वपू...