पटना, मार्च 3 -- बिहार में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में स्थिति लगभग साफ हो गई है। एनडीए के अंदर 5 में से 2-2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी उतरेंगे। जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) चीफ उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया गया है। भाजपा ने अपने कोटे के दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार राम शामिल हैं। वहीं, जेडीयू से दो उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। निशांत अभी सक्रिय राजनीति से दूर रहते आए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि होली पर राज्यसभा के रास्ते से उनके पॉलिटिकल डेब्यू की पार...