नई दिल्ली, मार्च 6 -- भाजपा और कांग्रेस ने नौ मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले तीन दिन के लिए अपने-अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किए हैं। इन तीन दिनों में लोकसभा में विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ दिए गए नोटिस पर प्रस्ताव आने की संभावना है। बजट सत्र का दूसरा चरण दो अप्रैल तक चलेगा। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों को नौ से 11 मार्च तक सदन में रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस पर विचार किए जाने की संभावना है। विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव संबंधी नोटिस में बिरला पर खुलकर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए संसद की बैठक नौ मार्च से शुरू होगी।यदि सदन द्वारा साधारण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.