रांची, सितम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के धुर्वा सेक्टर 2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में भाजपा और आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने सभी लोगों को राजद का झंडा-पट्टा देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। राजद नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, अहंकारी कार्यशैली तथा झूठे वादों एवं जुमलेबाजी से तंग आकर भाजपा से जुड़े लोग और देश की जनता परेशान हो चुकी है। इस दौरान कैलाश यादव ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर बैठने के बाद देश की गिरती हालत सहित किसानों, महिलाओं और युवाओं की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही भाजपा : उज्जवल उन्...