रामनगर, जुलाई 19 -- रामनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की चारों मंडलों की विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को खत्री सभा भवन में आयोजित की गई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और मतगणना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर चुनाव में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा ही ओबीसी समाज की सच्ची हितैषी : पांडेय संचालन अजय पाल और रामभरोसे लाल ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ओबीसी मो...