रुद्रपुर, मई 16 -- सितारगंज। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कोहली ने जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की संस्तुति के बाद देवेश कुमार को उधमसिंह नगर का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। देवेश ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। देवेश लंबे समय तक आरएसएस और एबीवीपी में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह राजकीय महाविद्यालय, सितारगंज में छात्रसंघ सचिव भी रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...