चम्पावत, जुलाई 4 -- चम्पावत। रीठासाहिब में भाजपा एससी मोर्चा की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी नवीन रसीला ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी गीता भट्ट, महामंत्री प्रकाश भट्ट, रमेश परवाल, उर्वशी मेहता, नवीन राम, ज्योति उपाध्याय, दयाराम, पनीराम, प्रहलाद राम, गंगा राम, जय राम, दीपा देवी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में चर्चा की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...