लखनऊ, जनवरी 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर में ज्यादा वोट कटने की बात सामने आने पर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनका चार करोड़ वोट कट गया। मुख्यमंत्री को कैसे पता था कि चार करोड़ वोट कटने जा रहा है। एसआईआर की जो सूची आई है, उसमें करीब तीन करोड़ वोट कटे हैं। वोट कटने से भाजपा अब परेशान है। इसका मतलब एक करोड़ वोट भाजपा के लोगों ने बढ़ा लिए। ये जो वोट बढ़ाए हैं, वो किसके वोट बढ़ाये हैं। उन्होंने कहा कि यह एसआईआर नहीं एनआरसी है। अखिलेश ने गुरुवार को सोनभद्र दुद्वी के विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर पीजीआई पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सपा ने आदिवासी नेता खो दिया। उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुकाया गया। उन्होंने यहीं पर बातचीत में कहा कि यूपी में देखने को मिल रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.