बोकारो, अगस्त 4 -- भाजपा ऊपरघाट मंडल की मासिक बैठक भाजपा महामंत्री के आवासीय कार्यालय पिलपिलो में की गई। अध्यक्षता ऊपरघाट मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो ने की। वहीं ऊपरघाट मंडल प्रभारी गोविन्द महतो की मां के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। मुख्य रूप से मंडल के प्रभारी गोविन्द महतो व मंडल के प्रवासी प्रभारी भैरो महतो थे। संचालन मंडल के महामंत्री मनोज महतो ने किया। प्रदेश द्वारा निर्धारित आयोजनों में बूथ कमेटी का विस्तार, हर घर तिरंगा, संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती समारोह, एसआईआर का द्वितीय चरण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के को मन की बात को सफल बनाने पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी भाजपा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोतीलाल महतो ने बात रखी। ऊपरघाट मंडल उपाध्यक्ष सुजीत स...