बोकारो, मई 26 -- बेरमो। भाजपा नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट मंडल का अध्यक्ष रामचंद्र महतो को बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। मंगलवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि रामचंद्र महतो के नेतृत्व में ऊपरघाट मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। मनोज महतो, राजेश गिरि, दिलीप तुरी, सुरेश महतो, कुंदन साव, धनंजय कुमार आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...