बक्सर, मार्च 17 -- बक्सर। भाजपा उनवास मंडल का प्रशिक्षण वर्ग विक्रम इंग्लिश पंचायत के लोधास गांव में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य सुनील कुमार सिंह,किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह प्रदेश , केशो राम, ईश्वर सिंह, राम बिहारी सिंह, विपिन बिहारी सिंह, रजनीकांत गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर संचालित योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। जिससे देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...