पूर्णिया, फरवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता एवं उत्तर बिहार के भाजपा संयोजक प्रो.डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रो.डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पार्टी संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे तथा स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। इसके अलावा वे समाज के प्रबुद्धजनों, व्यवसायियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के क्रम में वे कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.