हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। भारतीय जनता पार्टी उत्तरी मंडल के पदाधिकारी द्वारा एमएलसी स्नातक खंड के 260 फॉर्म भरवाकर मंगलवार को प्रीत बिहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कविता माधरे को सौंपे। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि एमएलसी चुनाव काफी नजदीक है, ऐसे में इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा के साथ जुट जाना है और पहली बार से भी ज्यादा वोट बनवाकर इतिहास रचना है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, मंडल उपाध्याय अमित कुमार शर्मा, मनीष अग्रवाल, मनोज तोमर, सतीश सिंघाल, मुदित गोयल, अमित त्यागी, फैज मोहम्मद आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.