भाजपा इतिहास मिटा सकती है, लेकिन उनका योगदान नहीं भूला सकती; RGPV को लेकर आई किस खबर पर भड़की कांग्रेस
भोपाल, मई 16 -- मध्य प्रदेश सरकार देशभर के लाखों स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की डिग्री देने वाले राजधानी के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का नाम बदलने और इसे 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है। शनिवार को मीडिया में इस खबर के आने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार पर बुरी तरह भड़क गई है और उसने राज्य सरकार पर इतिहास मिटाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भाजपा इतिहास तो मिटा सकती है, लेकिन देश राजीव गांधी जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। सरकार के फैसले से नाराज राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह बात कही है। इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने लिखा, 'प्रिय मुख्यमंत्री जी, भाजपा इतिहास मिटाने की राजनीति कर सकती है, लेकिन देश राजीव गांधी जी के योगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.