आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- गम्हरिया। भाजपा आदित्यपुर मंडल (पश्चिम) की बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल कमेटी की घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दायित्व मिलने के बाद सभी नव मनोनीत सदस्य अपने कार्यों में लग जाएं। उन्होंने सभी नए मनोनीत पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पौधे देकर स्वागत किया। इस अवसर पर घोषित कमेटी में उपाध्यक्ष परमानन्द कुमार सिंह, बादल महतो, धनंजय स्वर्णकार, वीरेंद्र कुमार, महामंत्री-शुभम कुमार वर्मा, महेंद्र नाथ चौधरी, मंत्री छवि गोराई, गणेश सरदार, अमरेंद्र कुमार सिंह (पिंटू), शुभम कुमार पांडेय, नकुल मंडल, कोषाध्यक्ष-राहुल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी-चंदन कुमार सिंह, मीडिया सह प्रभार...