संभल, मई 16 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी आह्वान पर जनपद संभल के चंदौसी स्थित संजीवनी पैलेस में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रमुख पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण के बाद प्रदर्शनी उद्घाटन एवं वर्ग गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल (उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग) का स्वागत जिला अध्यक्ष द्वारा पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने रखते हुए सभी को प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता बताई और कहा कि भाजपा के सभी का...