रांची, अक्टूबर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। चाईबासा में एनएच 220 पर बड़े वाहनों की नो इंट्री को लेकर मंत्री आवास घेराव में शामिल लोगों पर पुलिसिया लाठीचार्ज को भाजपा ने बर्बर, जनविरोधी और हिंसक बताया है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन और बुधवार को पश्चिम सिंहभूम चाईबासा, सरायकेला-खरसावां जिलों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बंद 6 बजे सुबह से शाम 6 बजे तक होगा, जिसमें आवश्यक सेवाओं को बंद मुक्त रखा गया है। साहू ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन जनता का अधिकार है। लेकिन झारखंड की सरकार पिछले 6 वर्षों से अपने खिलाफ होने वाले हर लोकतांत्रिक आंदोलन को गोली, बंदूक, लाठी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.