कन्नौज, फरवरी 15 -- कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत समर्पण निधि कार्यक्रम में आईटी सेल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए समर्पण निधि स्वरूप चेक भेंट किया। यह चेक उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने आईटी सेल कन्नौज की टीम को बधाई देते हुए उनके संगठनात्मक समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अभिषेक पाण्डेय की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में विस्तारक के रूप में निभाई गई सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की। साथ ही अन्य राज्यों में पार्टी हित में किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.