रिषिकेष, नवम्बर 24 -- कांग्रेस ने भाजपा आईटी सेल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने का आरोप लगाया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला कोतवाली में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिकायत दर्ज करवाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि बीते 21 नवंबर को वन्यजीव-मानव संघर्ष के विरोध में राजपुर रोड स्थित वन विभाग मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतीकात्मक विरोध के लिए प्लास्टिक की खिलौना गन का उपयोग किया था। इसी दृश्य को भाजपा आईटी सेल और एक भाजपा नेता ने जानबूझकर संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित किया। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि ऐसा दुष्प्रचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.