काशीपुर, अगस्त 20 -- जसपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के अल्पसंख्यक मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी रहे डॉ. चौधरी पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा, पूर्व विधायक हरभजन चीमा, मेयर दीपक बाली और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...