हल्द्वानी, मार्च 14 -- रामनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार को मुकद्दस रमजान के मुबारक महीने में रोजा इफ्तार का आयोजन सब्जी मंडी समिति के परिसर में किया गया। इसमें भाजपा नेताओं और मंडी के लोगों ने भागेदारी की। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, मंडी समिति सचिव सहील अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फईम कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे, आढ़ती अजीजुर्रहमान, पूर्व सभासद जिकरान कुरैशी, पूर्व सभासद मोहम्मद आदिल, मोहसिन खान, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.