भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की बस चोरी
बिजनौर, जून 17 -- धामपुर। गांव सरकड़ा चकराजमल में रविवार को दिनदहाड़े सवारी बस चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। बस स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमजद अहमद ने बताया कि उनकी सवारी बस घर के पास खड़ी थी। उक्त बस एक स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य करती है। रविवार सुबह चोर बस को चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि बस का ऑनलाइन चालान कटने पर उसकी लोकेशन मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रही है। इसी आधार पर पुलिस बस की तलाश में जुटी हुई है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बस की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.