रुडकी, अगस्त 26 -- कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान मंगलवार देर रात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली कलियर पहुंचे। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में फूलों की चादर पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। उर्स की छोटी रोशनी के मौके पर कलियर पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बासित अली का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- छोटी रोशनी की रस्म से जगमगाया दरगाह साबिर पाक यह भी पढ़ें- उर्स में कव्वाली की महफिलें शुरू, बढ़ने लगी जायरीनों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...