गोंडा, मार्च 26 -- गोण्डा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खां ने पद व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि सभासद नामित करने के मामले में पार्टी ने अल्पसंख्यकों को दर किनार किया है। पार्टी में अल्पसंख्यकों के लिए कोई स्थान नहीं है। उधर,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजूर ने बताया कि उपाध्यक्ष ने वाट्सअप पर इस्तीफा भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...