मैनपुरी, दिसम्बर 29 -- विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सबका साथ और सबका विकास प्राथमिकता है। सोमवार को कुरावली रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर अटल स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज जहां विपक्षी दल अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं, वहीं भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। एमएलसी ने अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती और हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने दीप प्रज्वलित कर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.