भाजपा अपनी विफलताओं को छुपाने का कर रही प्रयास : कांग्रेस
रांची, अगस्त 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का पूरा बयान असत्य, भ्रामक और केवल राजनीतिक रोटियां सेकने की नीयत से दिया गया है। भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हमेशा की तरह जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों की बात करने वाले संगठनों और कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को सींचा है। सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराकर केंद्र को भेजने का काम गठबंधन सरकार ने किया, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उस पर कुंडली मारकर बैठी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने आदिवासियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.